WhatsApp and Telegram Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ISRO : अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की पहली टेस्ट फ्लाइट का हुआ सफल परीक्षण, इसरो ने रचा इतिहास

ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और एक सफल कदम उठाया है। इसरो ने अपना पहला परीक्षण वाहन अबॉर्ट मिशन – 1 जोकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था मैं सफलता प्राप्त की है। यह भारत के लिए और भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इसरो ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में स्थित अपने श्रीहरिकोटा के लांचपाद से पहले परीक्षण वाहन (टीवी-डी 1) सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया है। इसरो का इस समय पूरा का पूरा फोकस गगनयान मिशन पर ही है। जिसके तहत भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा हुआ है।

Also Read : 20 सालों बाद भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया

आइए जानते हैं की कितनी मिली है सफलता (ISRO)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का मिशन गगनयान, जिसका लक्ष्य 2025 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने का है, पहला मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन है। इसरो को इस मिशन में पहली सफलता हासिल हो चुकी है जिसमें इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन वन को सक्सेसफुली लॉन्च किया है।

इसमें क्रू एस्केप मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था लॉन्च के बाद यह पहले अंतरिक्ष में गया और फिर वापस बंगाल की खाड़ी में उतरा।इस मिशन की यह पहली सफलता है, जिस पर इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी जताई है।

Also Read : Railway station पर कैसे खोले दुकान, कितना होगा किराया, कैसे भरें टेंडर?

और कितने लॉन्च परीक्षण होंगे (ISRO)

ISRO की तरफ से यह उड़ान जिसका नाम टीवीडी वन रखा गया है अपनी पहली उड़ान है। ऐसी ही ISRO अभी तीन और उड़ानों का परीक्षण करने जा रहा है जिसमें टीवीडी 2 टीवीडी 3 और टीवीडी 4 होंगे। इन चारों मिशन के पूरा होने के बाद इसरो या सुनिश्चित कर पाएगा कि इंसानों को लेकर अंतरिक्ष में जाया जाए तो गलती की कोई भी गुंजाइश न रहे।

Also Read : Frank Rubio Returned : अमेरिकी साइंटिस्ट ने अंतरिक्ष में बिताया 371 दिन, बनाया अविश्वनीय रिकॉर्ड

2021 में बनाए गए इस मिशन में क्यों हुई देरी

इस मिशन की योजना 2021 मैं बनाई गई थी किंतु कोरोनावायरस की महामारी के कारण इसमें देरी आई। आपको बता दें कि गगनयान मिशन के तहत इसरो का मुख्य लक्ष्य तीन लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का है।

Also Read : देश में कहां छापा जाता है नोट ? कहां से आता है पेपर और स्याही? : Currency Printing in india

आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो | ऐसे ही जानकारियों के लिए आप हमसे नीचे दिए गए माध्यमो से जुड़ सकते है :-

Important Links

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Join Twitter (X)Click Here
Join InstagramClick Here