WhatsApp and Telegram Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के टॉप 5 आम उत्पादक राज्य, जाने आपका राज्य है किस स्थान पर

गर्मी का सीजन आते हैं हर लोगों के जुबान पर एक ही नाम होता है आम का, विश्व में सबसे ज्यादा उत्पादन भारत ही करता है, पूरे विश्व का करीब 50% से ज्यादा उत्पादन भारत में ही होता है।

सबसे पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश का नाम है, अपने अच्छे स्वाद के लिए फलों का राजा कहे जाने वाले ‘आम’ की एक किस्म दशहरी का सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है, उत्तर प्रदेश भारत की कुल आम उत्पादन का लगभग 25 से 26 परसेंट उत्पादन करता है जो की वार्षिक 4.5 मिलियन मेट्रिक टन से अधिक है।

Top 5 mango Producer State in India

बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अलग-अलग किस्म के आम पाए जाते हैं, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक यह राज्य बाजारों और निर्यातों को बढ़ावा देते हैं। चलिए जानते हैं नंबर के हिसाब से कौन सा राज्य है किस स्थान पर :

भारत में शीर्ष 10 आम उत्पादक राज्य (Top Mango Producing States in India)

रैंकराज्यवार्षिक उत्पादन (मीट्रिक टन में)प्रमुख किस्मेंविशेषताएं
1उत्तर प्रदेश2,500,000दशहरी, लंगड़ाभारत का आम उत्पादन हब, ऐतिहासिक खेती परंपरा
2आंध्र प्रदेश1,200,000बंगनापल्ली, नीलमतटीय उपजाऊ क्षेत्र, निर्यात योग्य किस्में
3बिहार800,000देशी किस्मेंगंगा के मैदानों की उपजाऊ मिट्टी
4कर्नाटक750,000अल्फांसो, रसपुरीघरेलू और वैश्विक बाजारों में मांग
5महाराष्ट्र600,000अल्फांसो (हापुस)रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग से वैश्विक ख्याति

विशेष जानकारी:

  • उत्तर प्रदेश दशकों से आम की खेती का प्रमुख राज्य रहा है, यहाँ के दशहरी आम को GI टैग भी मिला हुआ है।
  • आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्य अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए आम का बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट करते हैं।
  • अल्फांसो और केसर जैसी किस्में स्वाद, सुगंध और शेल्फ लाइफ के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।