Suryakumar broken Virat kohli’s Record : सूर्य कुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेल मुकाबले के बाद अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया है, वह अब सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं, उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
Ind vs SL : SRI lanka दौरे पर पहले T20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने भारत की तरफ से खेलते हुए 26 गेंद का सामना करते हुए 223 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बता दे कि भारत में इस मुकाबले में श्रीलंका को 43 रनों से हराया। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल 40, शुभमन गिल 34, सूर्यकुमार यादव 58 और ऋषभ पंत में 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
बाद में श्रीलंका बल्लेबाजी करते हुए 170 रन पर ही ऑल आउट हो गई, भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने एक विकेट, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट, अक्षर पटेल ने दो विकेट, रवि बिश्नोई ने एक विकेट और रियान पराग ने तीन विकेट झटके।
Most Player of the Match in T20s
T20 में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ी अब सूर्यकुमार यादव है वह 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं, इस दौरान उन्होंने अब तक कुल 69 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली ने भी कुल खेले 125 T20 मुकाबले में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। तीसरे स्थान पर जिंबॉब्वे के खिलाड़ी सिकंदर राजा है उन्होंने कोई 91 T20 मुकाबले में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने कुल 129 मुकाबले में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
पांचवा स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा है उन्होंने कोई 159 T20 मुकाबले में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है, छठे स्थान पर मलेशियाई खिलाड़ी वीरान दीप सिंह है जिन्होंने अपने देश के लिए कुल 78 मुकाबले में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।
Also Read : वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े अंतर से जीत: रिकॉर्ड्स और दिलचस्प तथ्य
T20 में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच
Sr. No. | Player Name | Player of the Matches |
---|---|---|
1 | Suryakumar yadav | 16 Times (69 Matches) |
2 | Virat Kohli | 16 Times (125 Matches) |
3 | Sikandar Raza | 15 Times (91 Matches) |
4 | Mohammad Nabi | 14 Times (129 Matches) |
5 | Rohit Sharma | 14 Times (159 Matches) |
6 | Veedeepan Singh | 14 Times (78 Matches) |