WhatsApp and Telegram Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संकटमोचन हनुमानाष्टक: सम्पूर्ण पाठ, अर्थ और महत्व | Sankatmochan Hanuman Ashtak in Hindi

✨ संकटमोचन हनुमानाष्टक (Sankatmochan Hanuman Ashtak in Hindi)

बाल समय रवि भक्ष लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो।
देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।
चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो।
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहां पगु धारो।
हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो।
चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।
आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फांस सबै सिर डारो।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो।
आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मंत्र विचारो।
जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

काज किए बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

दोहा

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥

संकटमोचन हनुमानाष्टक सम्पूर्ण पाठ, अर्थ और महत्व  Sankatmochan Hanuman Ashtak in Hindi
संकटमोचन हनुमानाष्टक सम्पूर्ण पाठ, अर्थ और महत्व Sankatmochan Hanuman Ashtak in Hindi

🌺 संकटमोचन हनुमानाष्टक का महत्व और लाभ

  1. सभी संकटों से मुक्ति – जीवन के छोटे-बड़े संकटों को दूर करता है।
  2. नकारात्मक शक्तियों का नाश – भूत-प्रेत और बुरी शक्तियों से रक्षा करता है।
  3. आत्मविश्वास और साहस – पाठ करने से मनोबल बढ़ता है।
  4. स्वास्थ्य और ऊर्जा – मानसिक तनाव और भय समाप्त होता है।
  5. भक्ति और शांति – घर-परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।