Ind vs Pak T20 world cup 2024 : Ireland के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ अपने T20 वर्ल्ड कप के इस सीजन का आगाज करने वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना है, जिसने पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना किया था। आपको बतादें कि पिछले मैच के बाद प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के हाथ में गेंद लगी थी, जिसको लेकर अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगर वह इस मैच में न उतरे तो उनकी जगह पर ओपनिंग कौन कर सकता है
क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला IND vs PAK
क्रिकेट में यूं तो रोजाना कोई ना कोई मुकाबला होता ही रहता है, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सभी मैचों में खास माना जाता है, इसको केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुकलबे के तौर पर देखा जाता है। यह मुकाबला भारतीय इस समय अनुसार 8:00 बजे रात्रि में शुरू होगा, तथा इसके टॉस का टाइम 7:30 रखा गया है।
Pant कर सकते हैं ओपनिंग
अगर रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा ना हुई तो भारतीय टीम ऋषभ पंत जो कि इस समय अपने सबसे अच्छे फॉर्म में है को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतर सकती है। पंत ने पिछले मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 36 चरणों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ के टीम को जीत दिलाई थी।
आंकड़े क्या कहते हैं?
अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत बनाम पाकिस्तान अब तक t20 में कुल 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं जिस पर भारतीय टीम में आठ बार पाकिस्तान को धूल चटाई है तो वहीं पाकिस्तान को तीन मुकाबले में ही जीत मिली है तथा एक मुकाबला टाई रहा है।
Also Read : ये दो टीम खेलेंगी T20 वर्ल्ड कप का फाइनल, मिस्बाह उल हक में किया भविष्यवाणी