Bigg Boss 19 के सबसे चर्चित संभावित कंटेस्टेंट्स
1. अपूर्वा मुखिजा (The Rebel Kid)
सोशल मीडिया और YouTube पर बेबाक बयानों से मशहूर हुईं अपूर्वा ‘Traitors’ शो में धमाल मचा चुकी हैं। अगर वो BB19 में आती हैं, तो बेझिझक बोलने की आदत और टकराव की स्थितियां शो को मसालेदार बना सकती हैं।
2. मिस्टर फैसू (फैसल शेख)
‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज़ से लोकप्रिय हुए फैसू के फैंस उन्हें अब Bigg Boss के घर में देखने को बेताब हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और चार्म शो की टीआरपी बढ़ा सकता है।
3. पुरव झा
‘Traitors’ में शांत लेकिन रणनीतिक अंदाज़ से सबको प्रभावित करने वाले पुरव भी संभावित कंटेंडर माने जा रहे हैं। उनका स्मार्ट प्ले BB19 में नया ट्विस्ट ला सकता है।
4. राज कुंद्रा
बिज़नेस टायकून और ‘Traitors’ में हिस्सा ले चुके राज कुंद्रा की एंट्री अगर होती है, तो विवाद और चर्चा का नया केंद्र बन सकता है शो।
5. लता सभरवाल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की सीनियर एक्ट्रेस लता अगर बिग बॉस हाउस में आती हैं, तो एक मैच्योर और बैलेंस्ड पर्सनैलिटी का नया फ्लेवर जोड़ेंगी।
6. कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस आइकन कृष्णा ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नज़र आ चुकी हैं। अब अगर वो बिग बॉस में आती हैं, तो ड्रामा नहीं बल्कि स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट पर्सनैलिटी देखने को मिलेगी।
7. धीरज धूपर
‘कुंडली भाग्य’ फेम टेलीविज़न हंक धीरज अपनी हैंडसम लुक्स और इमोशनल टोन के लिए जाने जाते हैं। शो में वो ग्लैमर और टफ कॉम्पिटिशन ला सकते हैं।
8. मुनमुन दत्ता (बबिता जी)
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबिता जी के किरदार से घर-घर में फेमस मुनमुन दत्ता का रियलिटी शो में आना उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज़ हो सकता है।
क्यों है Bigg Boss 19 इतनी चर्चा में?
इस बार के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जहां यंग सोशल मीडिया स्टार्स हैं, वहीं टीवी और बॉलिवुड के चर्चित चेहरे भी नज़र आ रहे हैं। अपूर्वा और फैसू जैसे नाम युवा दर्शकों को जोड़ सकते हैं, तो लता जी और मुनमुन जैसे चेहरे शो को बैलेंस कर सकते हैं।
अगर ये नाम वाकई Bigg Boss 19 का हिस्सा बनते हैं, तो इस बार का सीज़न विवाद, ड्रामा, स्ट्रैटेजी और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिक्स हो सकता है।
अब देखना होगा कि इनमें से कौन बिग बॉस के घर का असली बॉस बनता है!