WhatsApp and Telegram Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन और जयसूर्या का रिकॉर्ड – बने MI के सबसे बड़े रन मशीन

मुंबई इंडियन्स के मिस्टर 360, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में सूर्या ने सिर्फ 39 गेंदों में 57 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस सीजन में ये उनका पांचवां अर्धशतक था।

इस पारी के दौरान सूर्या ने सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए, मुंबई इंडियन्स के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का तमगा हासिल कर लिया।

सीजन 2025 में सूर्या का प्रदर्शन

  • मैच: 14
  • रन: 640
  • औसत: 71.11
  • स्ट्राइक रेट: 167.98
  • नाबाद पारियां: 5
  • अर्धशतक: 5
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: नाबाद 73 रन

टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (2010)

सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में मुंबई इंडियन्स के लिए 618 रन बनाए थे। सूर्या ने इस आंकड़े को लीग चरण में ही पार कर लिया, और IPL इतिहास में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

दो बार 600+ रन का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक सीजन में 600+ रन बनाए हैं:

  • 2023: 605 रन
  • 2025: 640 रन

लगातार 14 पारियों में 25+ रन – दुनिया में पहले खिलाड़ी

सूर्या टी20 क्रिकेट में लगातार 14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को पीछे छोड़ा।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के – नया रिकॉर्

पंजाब के खिलाफ 2 छक्के मारते ही सूर्या ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया – एक सीजन में मुंबई इंडियन्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के।

  • सूर्या यादव (2025): 32 छक्के
  • सनथ जयसूर्या (2008): 31 छक्के

18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर सूर्या ने दिखा दिया कि वो क्यों हैं ‘मिस्टर 360’!

सूर्यकुमार यादव का यह सीजन सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि इतिहास में भी दर्ज हो गया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, जयसूर्या और बावुमा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़कर यह साबित कर दिया है कि वो आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक हैं।