कहा जाता है क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जो एक रोमांच से भरपूर खेल है। इसमें कोई टीम जीतती है तो कोई टीम हारती है, कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बनता है तो कुछ ना कुछ रिकॉर्ड टूटता है।
इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुआ है, तथा जानेंगे कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रन मशीन कोहली का भी स्थान किस जगह है।
Most times zero in international Cricket for India
सबसे ज्यादा बार इंटरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी जहीर खान के नाम है वह कुल 43 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए हैं। इस कड़ी में दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा है, जो अब तक कुल 40 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं।
तीसरे नंबर पर किंग विराट कोहली हैं, जो अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 38 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, अगला नंबर यानी चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह हैं, जो कुल 37 बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौट चुके हैं।
पांचवे स्थान पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अनिल कुंबले का नाम है जिन्होंने खेले अपने करियर में 401 मुकाबले में 35 बार खाता तक नहीं खोला। इसके बाद छठे स्थान पर भारतीय विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर का नाम है, जो कुल 34 पारियों में 0 रन बनाकर आउट हुए हैं।
आठवें स्थान पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जवागल श्रीनाथ का नाम है, जो कुल 32 बार खाता तक नहीं खोल पाए हैं। दसवें नंबर पर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम जो कुल 31 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
Sr. No. | Player Name | Total Times |
---|---|---|
1 | जहीर खान | 43 |
2 | ईशांत शर्मा | 40 |
3 | विराट कोहली | 38 |
4 | हरभजन सिंह | 37 |
5 | अनिल कुंबले | 35 |
6 | रोहित शर्मा | 34 |
7 | सचिन तेंदुलकर | 34 |
8 | जसप्रीत बुमराह | 32 |
9 | जवागल श्रीनाथ | 32 |
10 | वीरेंद्र सहवाग | 31 |
Also Read : Most hundred in foreign : विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा सुधर बनाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज
आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो | ऐसे ही जानकारियों के लिए आप हमसे नीचे दिए गए माध्यमो से जुड़ सकते है :-