Dhoni left Captaincy : आईपीएल की शुरुआत के पहले मैच से एक दिन पहले ही csk ने अपने कप्तान को बदलने का ऐलान किया है। टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
कौन होगा नया कप्तान
एक तरफ जहां धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो टीम मैनेजमेंट ने 27 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को टीम की कमान दे दी है। आपको बतादे की ऋतुराज गायकवाड सीएसके टीम के चौथे कप्तान होंगे इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं।
क्या कहा टीम मैनेजमेंट ने ?
सीएसके टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी करके बताया कि “आईपीएल की शुरुआत के पहले ही एम एस धोनी ने टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है, अब वे एक खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा रहेंगे”। आपको बता दे की ऋतुराज गायकवाड 2019 से ही सीएसके टीम का हिस्सा है और इस दौरान उन्होंने 52 मैच खेले हैं।
गायकवाड को क्यों बनाया कप्तान
आपको बता दें कि गायकवाड एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्होंने चीन में खेले गए 2022 में एशियाई खेल में टीम की कमान सम्हाली थी, तथा टीम को गोल्ड भी जिताया था। इसके अलावा वे एक कंसिस्टेंट परफॉर्मर है, अगर 2022 के उनके प्रदर्शन को छोड़ दिया जाए तो उन्होंने सीएसके की तरफ से हर सीजन में 40 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।
Important Links
आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो। ऐसे ही जानकारियों के लिए आप हमसे नीचे दिए गए माध्यमो से जुड़ सकते है :-
Join WhatsApp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join Twitter (X) | Click Here |
Join Instagram | Click Here |