WhatsApp and Telegram Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai का मीरा रोड, क्यों पड़ा इस एरिया का नाम मीरा रोड, क्या है इसके पीछे की कहानी

Mira Road Mumbai : मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला शहर मीरा रोड आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुई हिंसा को लेकर बहुत ही चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या आपको भी इस क्षेत्र के इतिहास के बारे में पता है अगर नही तो चलिए जानते हैं।

कैसे पड़ा इसका नाम?

Mumbai के उत्तर ने स्थित मीरा रोड, एमबीएमसी यानी मीरा भयंदर नगर निगम द्वारा शासित एक शहर है। आजादी के समय मीरा भयंदर एक ग्राम पंचायत का हिस्सा हुआ करता था। जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आपको बताते चले की यहां चावल की खेती हुआ करती थी। आजादी के लगभग 30 साल बाद से यहां बड़े – बड़े बिल्डरों की नजर पड़ी, जिसके बाद से यह एक टाउन यानी शहर की तरफ अग्रसर हो गया।

मीरा भयंदर नगर परिषद की स्थापना 12 जून 1985 में हुई थी, जो 5 ग्राम पंचायतों को मिलाकर किया गया था। जिसमे एक ग्राम पंचायत का नाम मीरा था, जिसके नाम पर ही शहर का नाम मीरा रोड पड़ा।

पहले डरते थे लोग

आपको बताते चले की शुरुआती दिनों में लोग यहां रहने से कतराते थे क्योंकि यहां पानी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं नही थी। लेकिन जैसे- जैसे शहर ने विकाश की रफ्तार पकड़ी वैसे – वैसे लोगों का रुख इस ओर भी मुड़ने लगा और कम कीमत और अच्छी सुविधाओ की वजह से लोग इधर भी मुंबई की तरह ही रहना पसंद करते हैं।

क्या है इस शहर की खास बात

आज मीरा रोड में वो सभी सुविधाए उपलब्ध है जो मुंबई जैसे बड़े शहर में मिलती है। इसी शहर में सोनी टीवी के शो सीआईडी की शूटिंग भी बहुत सालों तक हुई, कई बड़े स्टार्स भी इसी शहर में रहते है।

आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो | ऐसे ही जानकारियों के लिए आप हमसे नीचे दिए गए माध्यमो से जुड़ सकते है :-

Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
Join Twitter (X)Click Here
Join InstagramClick Here
Important Links